
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जमकर पीएम मोदी को घेरा| राहुल ने कहा की मुझसे गलती हुई तो मैंने माफ़ी मांग ली लेकिन चौकीदार चोर है| लेकिन मैंने नरेन्द्र मोदी या बीजेपी से माफ़ी नही मांगी| आपको बता दें राहुल गाँधी बार बार चौकीदार चोर है का नारा दे रहे थे जिसके चलते उन्हें नोटिस मिला था|
मुझसे बहस कर लें– राहुल ने हमेशा की तरह आज भी कहा की पीएम मोदी बस दस मिनट मुझसे बात कर लें| बस मैं अनिल अम्बानी के घर नहीं जाऊंगा और वहां छोड़कर मुझसे कही भी डिबेट कर लें| राहुल ने कहा कि “पीएम मोदी ने सभी नियमों को दरकिनार करके अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है| पीएम मोदी की जांच होनी चाहिए| राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है| पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है| देश मोदी से पूछ रहा है कि दो करोड़ रोजगार का वादा किया गया था, लेकिन आज देश 45 साल की सबसे बुरी हालत झेल रहा है| नरेंद्र मोदी जी रोजगार के बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि उनके पास कोई प्लान नहीं है|
इसके अलावा राहुल गाँधी ने न्याय योजना, युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर भी घेरा|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Y3SGpt
No comments:
Post a Comment