Monday, May 13, 2019

जानें पपीते के बीज और शहद खाने के फायदें

पपीते का सेवन ज्यादातर लोग फल खाने या शेक के रूप में करते है| ये फल गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करना डाईबेटिक पेशेंट्स के लिए बहुत लाभदायक होता है| पपीते के बीज करना शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता हैं परन्तु इसका सेवन अगर शहद के साथ किया जाए तो शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। आइए जानें पपीते के बीज और शहद खाने के फायदे –

पेट की बीमारियां दूर करे

शहद में पपीते के बीजों को मिक्स कर लें| इस पेस्ट का सेवन रोज़ाना प्रातः खाली पेट करें| पपीते के बीज में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पेट विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में लाभदायक होते हैं। इसका सेवन करने से पेट के कीड़े भी मर जाते है और डाइजेस्टिव सिस्टम हैल्दी बनता है|

वायरल बुखार से छुटकारा दिलाए

पपीते के बीज और शहद खाने से वायरल बुखार को दूर किया जा सकता है। प्रतिदिन इसको खाने से इम्म्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में होने वाले इन्फेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है।

मोटापा कम करें

पपीते के बीज और शहद एकसाथ खाने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है| इसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम और लिपिड पाए जाते हैं जो भोजन को पचाने में फायदा करते हैं| रोज़ाना इसको खाने से मोटापा कम किया जा सकता है।

मसल्स मजबूत करे

शहद और पपीते के बीज का सेवन करने से मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग बनती है| इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। रोज़ाना इसको खाने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है|



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/30ergiH

No comments:

Post a Comment