Friday, May 17, 2019

नाखूनों का पीलापन बड़े आसान से करें दूर, जानिए कैसे

सुंदर और चमकदार नाखून ही हाथों की पूरी तरह शोभा बढ़ाते हैं लेकिन अगर नाखून ही पीले हो तो यह हाथों की सुंदरता को पूरी तरह कम कर देते हैं। नाखूनों में पीलापन तब आने लगता है जब अधिक समय तक नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी रहे क्योंकि ऐसे में नाखूनों को प्राकृतिक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती जिसके कारण वह पूरी तरह पीले पड़ जाते हैं।

वैसे तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों के लिए किया जाता है लेकिन इससे आप नाखूनों का पीलापन बड़े आसान से दूर कर सकते हैं। जानिए कैसे

-जरूरी सामान
1. आधा चम्मच नींबू का रस
2. एक चम्मच टूथपेस्ट
-कैसे करें साफ
1. सबसे पहले अपने नाखूनों को साफ कर लें यानि कि नाखूनों पर नेलपॉलिश ना लगी हो।
2. उसके बाद टूथपेस्ट में नींबू का रस डाल कर इसे अच्छी तरह मिला लें।
3. इसके बाद इस मिश्रण को नाखूनों पर लगा कर स्क्रब की तरह रगड़े।

इसके अलावा आप एक और उपाय भी अपना सकती हैं। एक छोटे चम्मच जैतून के तैल में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर नाखूनों पर लगाएं और ऊपर से नींबू का रस डालें फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WMs8J6

No comments:

Post a Comment