
बॉबी पिंस का इस्तेमाल अक्सर हेयर स्टाइल में किया जाता है। लेकिन इसके इस्तेमाल का भी अपना एक तरीका होता है, जिसके बारे में लोग अनजान ही होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में-
बॉबी पिन की अक्सर महिलाएं ग्रूव्ड साइड ऊपर रखती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ये गलत तरीका है। ग्रूव्स बालों को एडजस्ट करने के लिए बनाए गए हैं और इसलिए इन्हें नीचे की तरफ रहना चाहिए। प्लेन साइड ऊपर आनी चाहिए।
बॉबी पिंस के आखिर में जो छोटी प्लास्टिक बॉल्स हैं अगर वे गिर गई हैं तो उन्हें टॉस कर दें। शार्प मेटल अकेले नहीं पहना जा सकता है। इससे बाल खींच सकते हैं और टूट भी सकते हैं।
आप अपने कर्बी ग्रिप्स महसूस करना चाहेंगे ना की देखना। ये केवल आपकी हेयरस्टाइल इंटैक्ट रखते हैं और ज्यादा दिखाई नहीं देते। इसलिए सही ग्रिप चुनना बहुत जरूरी है। अगर आपके बाल ब्लॉन्ड हैं तो लाईट शेड के पिन लें। अगर बाल डार्क ब्राउन हैं तो ब्राउन या ब्लैक पिंस चुनें। ऐसा तभी करें जब आप अपने पिन को दिखाना चाहें।
गीले बाल में टाइट पिन लगाना बालों को उसी शेप में सुखा देता है। अगर आप अपने बालों में वेव्स चाहते हैं तब ऐसा करें वरना पहले बाल सूख जाने दें उसके बाद ही पिन लगाएं।
कुछ लोग बॉबी पिंस को बाल में लगाते हैं और कुछ इन्हें कान के लिए यूज करते हैं। ये एक बड़ी गलती होती है। आपके कान के पास की स्किन बेहद नाजुक होती है। इसलिए बॉबी पिंस जैसी शार्प चीजें यहां यूज कभी ना करें।
अगर आपको लगे की आपकी पिन अब ग्रिप नहीं कर पा रही है तो इसका मतलब है की वह बार-बार खुलकर ढीली हो चुकी है। खासकर उसे दांत से खोलना और बंद बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे मेटल टूट सकता है और ढीला भी जल्दी हो सकता है। इसके बाद बॉबी पिन आपके बाल नहीं पकड़ पाएगी।
सारे बाल एक साथ पिन करने की कोशिश नहीं करें। ऐसा करने से सारे बाल इधर-उधर बिखर जाएंगे। इसके बजाय थोड़े से बाल लेकर पिन करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J1HzK6
No comments:
Post a Comment