
बढ़ती उम्र का प्रभाव स्किन पर साफ दिखाई देता है। जैसे-जैसे किसी महिला की उम्र बढ़ने लगती है तो उसके चेहरे पर फाइन लाइन्स, रिंकल्स व स्किन का लटकना आम बात है। ऐसे में जरूरी है कि स्किन की अतिरिक्त केयर की जाए। कुछ महिलाएं चालीस के बाद ही अपनी स्किन पर ध्यान देती हैं। लेकिन ऐसा न करें। स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए जरूरी है कि तीस की उम्र से ही कुछ बातों का ध्यान रखें-
रात को सोने से पहले मेकअप मिूव करना न भूलें। लेकिन इसके लिए सिर्फ मेकअप रिमूवर का ही प्रयोग करना काफी नहीं है। मेकअप रिमूवर से मेकअप साफ करने के बाद किसी माइल्ड क्लींजर या फेसवाॅश की मदद से स्किन की सफाई करें। इसके अतिरिक्त हर एक दिन छोड़ कर हल्के हाथ से स्किन स्क्रब करें। फेस वॉश भी ऐसा चुनें जिसमे एएचए मौजूद हो।
दिन में कंसीलर और अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर यूज करें। इसके अलावा सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें। आंखों के नीचे हर रात विटामिन-के वाली लाइटनिंग क्रीम भी लगाएं। ये एक तरह का कूलिंग जेल है। लिप्स के लिए एसपीएफ प्रोटेक्शन वाला मेकअप और लिप बाम यूज करें।
साधारण नाइटक्रीम की जगह कोलैजेन बूस्टर, एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटिन ऐ , एएचए, बीएचए वाले क्रीम्स यूज करें। नेक और हैंड्स के लिए फर्मिंग क्रीम भी यूज करें
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JdIBlM
No comments:
Post a Comment