Monday, June 3, 2019

गर्मी का 75 साल का रिकॉर्ड टूटा, 51 डिग्री पहुंचा तापमान

गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गर्मी और लू की दोहरी मार पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में तो अब तक का सबसे ज्यादा 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजस्‍थान में श्रीगंगानगर में गर्मी का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी की भीषण मार पड़ रही है। मध्य प्रदेश में खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव और दमोह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया। अन्य कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। उत्तर प्रदेश में तेज धूप और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को 49 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में मथुरा सबसे अधिक गर्म रहा। जबकि बांदा में 48.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। 

पंजाब में लगातार पांचवें दिन बठिंडा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 46 डिग्री क्रॉस करने के बाद शनिवार को यहां का तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा फिरोजपुर में भी पारा 46 पर पहुंच गया है। हरियाणा के नारनौल में भी 47.2 डिग्री दर्ज हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऊना, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर और सोलन के नालागढ़ क्षेत्र में शनिवार को लू चलने से लोगों को बेहाल कर दिया। हिमाचल में शनिवार को सबसे अधिक गर्म ऊना जिला रहा। यहां तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WAsbuT

No comments:

Post a Comment