Tuesday, June 4, 2019

सीढ़ियों के नीचे की जगह को इस तरह लें काम में

घर में हर किसी को जिस चीज की सबसे ज्यादा परेशानी होती है, वह है स्पेस। घर बड़ा हो या छोटा, हमेशा ही उसमें जगह कम नजर आती है। लेकिन अगर आप थोड़ा समझदारी से जगह को इस्तेमाल करें तो फिर आपको स्पेस की कमी कभी महसूस नहीं होगी। ऐसी ही एक जगह होती है सीढ़ियां। घर में सीढ़िया बनवाने में काफी जगह खर्च हो जाती है और उसके नीचे के स्पेस की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता। तो चलिए आज हम आपको सीढ़ियों के नीचे की जगह को बेहतरीन तरह से इस्तेमाल करने के कुछ आईडियाज दे रहे हैं-

अगर आपकी सीढ़ियों के नीचे अच्छी जगह है तो वहां पर एक छोटी सी बुकशेल्फ बनाई जा सकती है। यह देखने में भी अच्छी लगेगी, साथ ही यहां पर आप अपनी पसंद की किताबों का एक बड़ा कलेक्शन भी बेहद आसानी से रख सकते है।

आजकल घर में ग्रीनरी को एड करने पर काफी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में आप भी सीढ़ियों के नीचे कुछ आर्टिफिशियल ग्रीन वॉल तैयार कर सकते हैं। यह घर को एकदम फ्रेश व यूनिक लुक देगा। वैसे आप हैंगिंग प्लांट्र के जरिए कुछ छोटे असली पौधों को भी वहां लटका सकती हैं।

सीढ़ियों के नीचे वार्डरोब बनवाना वास्तव में एक जबरदस्त आईडिया है। यहां पर आप अपने जूते-चप्पल से लेकर बच्चों के खिलौने, घर का अतिरिक्त सामान और बहुत कुछ बेहद आर्गेनाइज तरीके से रखा जा सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Wmk59D

No comments:

Post a Comment