
भारतीय खानपान में दालचीनी का प्रयोग आम है। इसके कई फायदे पहले से ज्ञात हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने इसके सेवन से होने वाले एक और लाभ का पता लगाया है। दल में भारतीय मूल के भी एक वैज्ञानिक शामिल थे।
विशेषज्ञों ने बताया कि दालचीनी के नियमित सेवन से शरीर को दो डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रखा जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी इसका बेहतर असर प़डेगा।
शोधकर्ताओं ने इसका परीक्षण भी किया है। सामान्य तापमान पर भोजन करने की स्थिति में कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही तेज गति से सांस लेने की भी बात सामने आई। दालचीनी के साथ खाना खाने के बाद तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा, सांस की रफ्तार भी संतुलित पाई गई। शरीर का तापमान ब़ढने से कई तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xmCiFs
No comments:
Post a Comment