
गर्मी का मौसम हो और व्यक्ति को टैनिंग की समस्या न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भले ही आप घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगा लें, लेकिन फिर भी कुछ देर बाद इसका असर खत्म हो जाता है और सूरज की तेज हानिकारक किरणों के कारण सनटैन हो जाता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझती हैं तो अब आपको पार्लर जाकर हजारों रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपकी किचन में मौजूद यह चीजें ही आपकी स्किन में फिर से निखार ले आएंगी-
गर्मी के दिनों में खीरा हर किसी के फ्रिज में आसानी से मिल जाता है। बस आप इसे निकालें और आधा काटकर एक हिस्से को कद्दूकस कर लें। अब इस खीरे में दो चम्मच दूध या फिर मिल्क पाउडर व नींबू का रस अच्छी तरह से मिला लीजिए। इस पेस्ट को आप प्रभावित स्थान पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
टमाटर के बिना तो सब्जी का स्वाद ही नहीं आता। आप भी टमाटर की ग्रेवी बनाकर खाने में इस्तेमाल करती होंगी। अब इसे अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए टमाटर को काट लें और भीतर के हिस्से की तरफ से उसे त्वचा पर रगड़ें। यह न सिर्फ आपकी स्किन की सारी गंदगी दूर करता है, बल्कि आपको इंस्टेंट ग्लो भी देता है।
गर्मियों के दिनों में लोग नींबू हमेशा अपने फ्रिज में रखते हैं तो बस अब उसे बाहर निकालें और नींबू को आधा काटकर हाथों पर ऊपर से नीचे तक उसका रस रगड़ें। 15 मिनट तक यह रस लगा रहने दें और इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। नींबू एक नेचुरल टैन रिमूवर की तरह काम करता है। टैन दूर करने का इससे अच्छा और सस्ता उपाय आपको कहीं नहीं मिलेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Iln747
No comments:
Post a Comment