
शारिरिक सुंदरता और अच्छे स्वास्थ्य के लिये पौष्टिïक खान-पान की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद भी सेहत के लिये उतनी ही जरूरी है। वेबसाइट हेल्पगाइड के अनुसार एक वयस्क को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिये।
सारा दिन काम में व्यस्त रहने के बाद नींद से ही हमारा शरीर दोबारा चार्ज होता है। इससे शरीर ही नही हमारे मस्तिष्क को भी आराम मिलता है और काम करने की एनर्जी भी मिलती है। नींद पूरी न होने से हमारे व्यक्तित्व में गुस्सा, चिड़चिड़ापन आ जाता है और इससे मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है।उम्र के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति के सोने के घंटे अलग-अलग तय किये गये हैं। इस नियम का पालन करने से हम लंबे समय तक खुश और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। आइये आपको बताते हैं कि किस उम्र में कितनी नींद लेना जरूरी है।
-शिशु के जन्म लेने से 2 माह तक 12-18 घंटे।
-3 से 11 माह तक के बच्चों को 14-15 घंटे अवश्य सोना चाहिये।
– 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 12-14 घंटे की नींद लेनी चाहिये।
-4 से 5 वर्ष तक के बच्चों का 11-13 घंटे।
-6 से 12 साल के बच्चों को 10-11 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिये।
– 13 से 18 वर्ष के लोगों को कम से कम 8-10 घंटों की नींद लेना आवश्यक है।
-18 वर्ष से ऊपर नौकरी पेशा लोगों को 7- 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिये।
-60 वर्ष के बुजुर्ग जितना आराम करें उतना अच्छा है। क्योंकि इस अवस्था में शरीर बेहद कमजोर हो जाता है
जिसकी वजह से थोड़ा काम करने पर भी थकान का अनुभव होने लगता है इसलिये शरीर को स्वस्थ रखने के लिये इस अवस्था में आराम की बहुत आवश्यकता होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/31InuPa
No comments:
Post a Comment