Sunday, June 2, 2019

दही से कम करें कमर का घेरा, जानिए कैसे

गर्मी के मौसम में लोग दही खाना काफी पसंद करते हैं। यह न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में दही का सेवन सिर्फ शरीर का तापमान ही नहीं बनाए रखती, बल्कि इससे आप अपना मोटापा घटाने में भी मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

मोटापा बढ़ने का एक कारण पाचनतंत्र का सही तरह से काम न करना भी हो सकता है। जब पाचनतंत्र सही तरह से काम नहीं करता तो भोजन उर्जा में तब्दील होने की बजाय शरीर में फैट के रूप में स्टोर हो जाता है, जिससे वजन बढ़ना शुरू होता है।

वहीं दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी माना गया है कि दूध की बजाय दही पचने में ज्यादा आसान होता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद प्रो-बायोटिक तत्व पाचनक्रिया को दुरुस्त करते हैं। जब पाचनतंत्र सही तरह से काम करता है तो शरीर में मौजूद फैट बर्न होना शुरू हो जाता है।

एक शोध के मुताबिक, दही में मौजूद कैल्शियम शरीर के हीट प्रोसेस यानी थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को तेज करता है। जिसके कारण व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। यह भी एक कारण है कि दही के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।

अगर आप दही की मदद से वजन कम करना चाहते हैं तो दही में कम से कम एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर उसका सेवन करें और दही का सेवन नियमित रूप से करना शुरू करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Wb4MM1

No comments:

Post a Comment