Saturday, June 15, 2019

हर घर का डाॅक्टर है तुलसी का पौधा

अधिकतर भारतीय हिन्दू घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता है। कुछ लोग इसे धार्मिक दृष्टि से देखते हैं, लेकिन इसके औषधीय तत्व भी कम नहीं है। इसकी जड़ से लेकर बीज तक की मदद से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो आप बहुत सी बीमारियों को आसानी से मात दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तुलसी से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-

सर्दी-खांसी व बुखार होने पर तुलसी का पौधा बेहद काम आता है। यह समस्या होने पर तुलसी की पत्ती, अदरक और मुलेठी को पीसकर शहद के साथ खाएं। आप चाहे तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे यकीनन आपको लाभ होगा।

जिन लोगों को अक्सर पेट की समस्याओं से जूझना पड़ता है, वे हर रोज सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाएं। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां चबाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है।

आपको शायद पता न हो लेकिन तुलसी के बीज कैंसर के इलाज में बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं। रोजाना इसका सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

चूंकि तुलसी में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर तुलसी के पत्तों का सेवन आंखों को लंबे समय तक तंदरूस्त बनाए रखता है।

जिन महिलाओं को अनियमित माहवारी की समस्या होती है, उनके लिए भी तुलसी के पत्ते कारगर है। बस आप 10 ग्राम तुलसी के बीजों को पानी में उबालकर नियमित रूप से सुबह पीएं। इससे पीरियड्स रेगुलर हो जाएंगे।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ZskNj0

No comments:

Post a Comment