Tuesday, June 4, 2019

दीमक कर रही है सामान खराब, ऐसे भगाएं उसे

घर में अगर दीमक लग जाए तो व्यक्ति का सारा समान खराब होने लगता है। खासतौर से, उमस भरे मौसम में इन दीमक का प्रकोप कुछ ज्यादा ही होता है। अगर आपके घर में भी दीमक है और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है। तो चलिए आज हम इन्हें दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताते हैं-

नारंगी का तेल दीमक को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, इस इस तेल में मौजूद डी लिकनीन तत्व किसी भी तरह के कीड़े मकोड़ों को मार कर खत्म करने की क्षमता रखता है। आप इसका इस्तेमाल अपने घर में कर सकती हैं।

यदि किसी सामान में दीमक लगी है और उस सामान को आप धूप में रखे। दरअसल, दीमक गर्मी बरदाश्त नहीं कर पाते और तुरंत भाग जाते हैं।

बोरक्स पाउडर मार्केट में आसानी से मिल जाता हैै। आप इसका इस्तेमाल भी दीमक भगाने के लिए कर सकते हैं। बस एक गिलास पानी में एक चम्मच बोरेक्स पाउडर मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरें और इस स्प्रे का इस्तेमाल आपको उस स्थान पर करना चाहिए जहां पर दीमक लगी हो। हर एक दिन छोड़कर इस स्प्रे का इस्तेमाल करें। आपको जल्द ही रिजल्ट नजर आने लगेगा



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JTG5lN

No comments:

Post a Comment