Tuesday, June 4, 2019

कछुआ भी संवार सकता है आपकी किस्मत, जानिए कैसे

फेंगशुई में ऐसी कई चीजे हैं, जिन्हें हमेशा भाग्य के साथ जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं में से एक कछुआ। यह न सिर्फ घर की रौनक बढ़ाता है, बल्कि आपके जीवन में गुड लक भी लेकर आता है। यहां तक कि कुछ लोग तो अपनी किस्मत चमकाने के लिए कछुए की अंगूठी भी पहनते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की धातु के कछुए मिलते हैं। अगर आप भी अपने घर में कछुआ रखने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी दिशा पर ध्यान दें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

  • अगर आप घर में मेटल का कछुआ घर में रख रहे हैं तो उसके मुंह की दिशा हमेशा नॉर्थ या फिर नॉर्थ वेस्‍ट होनी चाहिए।
  • वहीं क्रिस्‍टल का कछुआ घर में बेहद पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। क्रिस्‍टल के कछुए का मुंह हमेशा साउथ वेस्‍ट या फिर नॉर्थ वेस्‍ट में होना चाहिए। इससे आपके घर में गुड लक आता है।
  • मिट्टी के कछुए घर की शान बढ़ाते हैं। अगर आप घर में मिट्टी का कछुआ रखना चाहते हैं तो आपको कछुए के मुंह की दिशा को नॉर्थ ईस्‍ट, सेंटर या फिर साउथ वेस्‍ट रखना चाहिए।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ZbdRXn

No comments:

Post a Comment