
जब भी हेल्दी रहने की बात होती है तो लोग सबसे पहले खुद पर रोक-टोक लगाना शुरू कर देते हैं। इससे कुछ समय में लिए भले ही वह खुद को रोक पाएं लेकिन बाद में वह जरूरत से ज्यादा व अनहेल्दी खा लेते हैं। ऐसे में आप खुद पर रिस्ट्रिक्शन लगाने की बजाय माइंडफुल ईटिंग पर जोर दें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अक्सर बाहर घूमते समय लोग काफी अनहेल्दी खाते हैं, ऐसे मंे हमेशा अपने बैग में कुछ मेवा अवश्य रखें। इनसे सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर में पहुंच जाते हैं और पेट भी देर तक भरा रहता है।
खाना खाते समय टीवी से दूरी बनाना ही अच्छा है। अगर आप खाते वक्त ध्यान टीवी या मोबाइल या फिर बातों में लगा कर रखेंगे तो इससे न तो आप खाने को अच्छे से चबा-चबा कर खाएंगे और न ही उसका स्वाद अच्छे से ले पाएंगे।
खाना खाते समय छोटी प्लेट का प्रयोग आपको ओवरईटिंग करने से रोकेगा।
खाने को हमेशा स्वाद लेकर खाएं। यह हेल्दी रहने का बेजोड़ नुस्खा है।
कई लोग खाने को जल्दी खत्म करने के चक्कर बिना ढंग से चबाए उसे निगल लेते हैं। खाने को बिना चबाए यूं ही निगल लेने से बदहजमी हो सकती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wG66fQ
No comments:
Post a Comment