Sunday, July 28, 2019

खुश रहना आपको ले जाता है सुनहरे भविष्य की तरफ

आपके लाइफ पार्टनर का खुश और मुस्कुराते रहना आपको हेल्दी और तंदुरुस्त रख सकता है। यह आपको सुनहरे भविष्य के तरफ ले जाता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि सामान्य रूप से एकखुश जीवन साथी के साथ रहने से स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। मिशिगन राज्य विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर ने कहा, यह निष्कर्ष रिश्तों में खुशी और स्वास्थ्य के बीच की परिकल्पना को खास तौर पर विस्तार देते हुए सामाजिक जुड़ाव का सुझाव देते हैं।

यह अध्ययन 1,980 मध्यम आयु वाले जोड़ों पर किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि खुश जीवनसाथी वालों में समय के साथ स्वास्थ्य की बेहतर रपट देखने को मिली। यह व्यक्ति की अपने खुशी से ज्यादा हो गई।

पहले के शोध में कहा गया था कि अक्सर खुश लोग स्वस्थ होते हैं, लेकिन चोपिक इसे एक कदम आगे ले जाकर पारस्परिक रिश्ते का स्वास्थ्य पर प्रभाव जानना चाहते थे।

उनके अनुसार, खुश जीवनसाथी ज्यादा मजबूत सामाजिक सहयोग और देखभाल करते हैं। इसके बजाय नाखुश रहने वाले जीवनसाथी खुद के ही तनाव और समस्याओं में उलझे रहते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yjvw3v

No comments:

Post a Comment