Tuesday, July 16, 2019

कहीं आपका बच्चा भी स्क्रीन एडिक्ट तो नहीं, ऐसे करें बचाव

आज के समय में अधिकतर बच्चे अपना कुछ समय स्क्रीन पर बिताते हैं। कुछ हद तक मनोरंजन के लिए फोन या टीवी देखना उचित है, लेकिन अगर बच्चे को इसकी लत लग जाए तो यह किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। टेक एडिक्शन भी अन्य लतों की भांति बेहद गंभीर होता है और इससे भी बचना उतना जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से बच्चों के स्क्रीन एडिक्शन को आसानी से दूर कर सकते हैं-

सबसे पहले तो आप अपने स्वभाव में बदलाव कीजिए। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे कम समय स्क्रीन पर बिताएं तो आप भी अपना समय सीमित करें। दरअसल, जब बच्चा अपने बड़ों को स्क्रीन पर अधिक समय बिताते हुए देखता है तो वह खुद भी ऐसा ही करने लगता है।

बच्चों पर बहुत अधिक पाबंद न लगाएं। उन्हें उनके पंसदीदा प्रोग्राम्स देखने दें। टीवी पर पूरी तरह से बैन न लगाएं बल्कि एक टाइम फिक्स कर दें। इससे वो खुश भी हो जाएंगे और ज्यादा समय टीवी पर भी नहीं बिताएंगे।

बच्चों का ध्यान ज्यादा स्क्रीन पर न हो, इसके लिए आप उनके साथ अपना वक्त बिताएं। उनके साथ इनडोर और आउटडोर गेम्स खेलने के लिए ले जाएं। इससे आपकी सैर भी हो जाएगी और बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

जानिए गंगाजल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32lHtUa

No comments:

Post a Comment