Tuesday, July 16, 2019

अपनाएं यह देसी नुस्खे, आंखों पर नहीं लगेगा चश्मा

आज के समय जिस तरह लोग अपना अधिक समय स्क्रीन पर बिताते हैं, उसके कारण उनकी आंखों को काफी नुकसान होता है। कई बार तो बेहद कम उम्र में ही आंखों में चश्मा लग जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आंखों का सही तरह से ख्याल रखा जाए। यूं तो आंखों का ख्याल रखने के लिए खानपान व आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ-साथ आप कुछ देसी नुस्खे अपनाकर भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं-

सौंफ और बादाम आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके लिए आप इन दोनों को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। फिर रात को सोने से पहले 1 चम्मच गर्म दूध में मिलाकर पिएं। अससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

काली मिर्च के चूर्ण में देसी घी और मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी तो तेज होगी ही, साथ ही आपके मस्तिष्क को इससे फायदा मिलेगा।

3-4 बादाम लेकर रोज को भिगोकर रख दें। सुबह उसका छिलका उतारकर इन्हें पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना खाने से धीरे-धीरे आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।

गाजर में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए आप नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करें।

रोज रात को सोने से पहले सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके अपने पैरों के तलवों की मालिश करें। इससे आंखों को काफी लाभ होता है।

कहीं आपका बच्चा भी स्क्रीन एडिक्ट तो नहीं, ऐसे करें बचाव



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JIxzDL

No comments:

Post a Comment