
पीरियड्स हर लड़की को आते है और यह लगभग 11 साल से लेकर 15 साल की उम्र के बीच में शुरू हो जाते है। जब भी किसी लड़की को पीरियड्स आते है तो उसके मन में यह सवाल जरुर आता है पीरियड्स लड़कियों को ही क्यों आते है ? सामान्यत जो एक पीरियड चक्र होता है वो 28 दिन का होता है लेकिन यह प्रत्येक लड़की में 25 लेकर 35 दिन के बीच का हो सकता है। जब भी किसी लड़की को पीरियड्स शुरू हो जाते है तो इसका मतलब है की वह प्रेगनेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हम सब जानते है बच्चे को जन्म देना औरत के शरीर से संभव है। हर महीने एक औरत का शरीर गर्भवती होने के लिए तैयार होता है और इसके लिए हर महीने औरत के अंडाशय में एक अंडा तैयार होता है। यह अंडा बनने के बाद धीरे धीरे गर्भाशय की तरफ गति करने लगता है। यह अंडा पीरियड्स के 13 से लेकर 15 दिन के बाद पूरी तरह से तैयार होता है।
इसके साथ ही हमारे गर्भाशय की अन्दर की परत में धीरे धीरे खून जमा होता रहता है। अगर गर्भाशय में पुरुष और स्त्री का निषेचन हो जाता है तो बच्चा गर्भ में बैठ जाता है और गर्भाशय की दीवारों में जो खून जमा होता है उससे वह बच्चा धीरे धीरे विकसित होने लगता है।
अगर किसी कारणवश बच्चा नहीं लगता है तो थोड़े दिन बाद गर्भाशय के अन्दर की परत टूटने लग जाती है। जिसके बाद उसके नीचे जमा ब्लड पीरियड्स के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है। पीरियड्स पुरे होने के बाद महिला का शरीर फिर से अगले महीने गर्भवती होने के लिए तैयार होता है। अगर एक बार किसी महिला को बच्चा लग जाता है तो उसके गर्भाशय की परत नहीं टूटती है जिसके बाद उसे पीरियड्स नहीं आते है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2K72ytn
No comments:
Post a Comment