सामान्यतः हमने ऐसा देखा हैं की बच्चे लौकी का नाम सुनते ही बुरी तरह चिढ़ने लगते हैं। कई लोगों को लौकी के नाम से ही बहुत ज्यादा नफरत होती हैं। लेकिन दादी नानी हमेशा कहती आयी हैं की लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। अगर हम रोजाना लौकी का सेवन करेंगे तो कोई भी बीमारी होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। आपको बताते हैं लौकी खाने के फायदे उसके बाद आप कभी भी मना नहीं करेंगे लौकी खाने से….
-सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।
-भागदौड़ भरी जिदंगी में काम के टेंशन से बच पाना मुश्किल है। साथ ही खराब खानपान इसे दुगना कर देती है। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव में राहत मिलती है, कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है, जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
-कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है|
-लौकी खा कर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है|
-लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पोल्यूशन से होने वेल कील-मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zryTpz
No comments:
Post a Comment