Saturday, July 25, 2020

बीमार कर सकता है आपको काम का बोझ

आज के समय में लोग अपने घर और बाहर के काम में कुछ इस कदर बिजी हो चुके हैं कि उनके पास अपने लिए वक्त नहीं होता। जल्द से जल्द सबकुछ पा लेने की चाह उनके वर्कलोड को और भी अधिक बढ़ा देती है। जिससे उनकी इच्छाएं पूरी हो या न हों, लेकिन बीमारियां शरीर में अपनी जगह अवश्य बना लेती है। ऐसी ही एक समस्या है हाई ब्लड प्रेशर। वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो चुकी है लेकिन व्यस्त और तनावग्रस्त लोग ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर का शिकार होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

  • दरअसल एक नई स्टडी में पता चला है कि काम का बोझ, इस बोझ से तनाव और ठीक से नींद नहीं लेना हाई बीपी वाले लोगों में दिल की बीमारी से मौत के खतरे को तीन गुना अधिक बढ़ा देता है। म्यूनिख की टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और इस स्टडी के ऑथर कार्ल-हेंज लाडविग के अनुसार, ‘नींद से एनर्जी लेवल को बनाए रखने में, आराम दिलाने में और तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। अगर आप को काम का तनाव है, तो नींद लेने से आपको ठीक होने में मदद मिलती है।
  • इस स्टडी में 25 से 65 की उम्र के 1,959 कर्मचारियों को शामिल किया गया, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इन्हें दिल की कोई बीमारी या डायबिटीज नहीं था। काम का तनाव ना लेने और अच्छी नींद लेने वालों की तुलना में कर्मचारी वर्क प्रेशर लेते और जिन्हें इस वजह से चैन की नींद नहीं आती, उनमें दिल की बीमारियों से मौत की आशंका तीन गुना अधिक थी।
  • स्टडी में कहा गया है कि सिर्फ काम का तनाव लेने वाले लोगों में दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 1.6 गुना अधिक था। जबकि केवल खराब नींद वाले लोगों में इसका जोखिम 1.8 गुना अधिक था। एक्सरसाइज, स्वस्थ खाना और आराम शरीर के लिए बेहद जरुरी है। तनाव और घबराहट से निपटना सीखें और कोशिश करें कि बिना तनाव लिए चैन से सोना सीखें।

यह भी पढ़ें:

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे

बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CEH6MG

No comments:

Post a Comment