Sunday, August 4, 2019

जौ का पानी शरीर को सेहतमंद रखने में होता है बहुत मददगार

जौ का पानी सेहत से भरपूर पेय पदार्थ माना जाता है| इसमें कैल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है| इसके रोज़ाना इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है| यह हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत मददगार होता है| आइए जानें इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ –

कोलेस्ट्रॉल रखे कंट्रोल में – कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में जौ का पानी बेहद लाभदायक है| इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है| साथ ही ये दिल को स्वस्थ रखने में भी हमारी मदद करता है|

पथरी की समस्या को करे दूर – आज की बदलती जीवन शैली व खान-पान की वजह से अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित रहते है| जौ का पानी किडनी की पथरी के लिए राम बाण औषधि माना जाता है| रोज़ाना एक गिलास जौ के पानी के सेवन से आप किडनी की पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते है|

शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद – जौ का पानी मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक है| आज हर दूसरा व्यक्ति शुगर की बीमारी से पीड़ित रहता है| ऐसे रोगी अगर नियमित रूप से जौ का पानी पीएं तो उनका शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा|

मोटापा कम करे – अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है तो रोज़ाना जौ का पानी पीएं| यह न केवल आपका मोटापा कम करेगा बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करेगा|

जोड़ो के दर्द से दिलाए राहत – आज अधिकांश व्यक्ति गठिया व जोड़ो के दर्द से जूझ रहे है| एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व से भरपूर जौ गठिया व जोड़ो के दर्द के लिए बहुत मददगार माना जाता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KfrRL3

No comments:

Post a Comment