
अक्सर लोग दिन हो या रात, अचार का सेवन करते हैं, लेकिन ये अचार आपकी सेहत बिगाड सकता है। आपको बता दें कि कई लोग अचार खाने के बहुत शौकीन होते हैं वो चावल, रोटी तथा कई पकवान के साथ अचार का सेवन करते हैं।
अचार को बनाते वक्त इसमें कई नुकसानदायी चीजों का प्रयोग किया जाता हैं ताकि ये लंबे वक्त तक सुरक्षित रहें। अगर आप भी हर रोज अचार का सेवन करते है तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि अचार कैसे आपकी सेहत के लिए नुकसानदायी है।
—डायबिटीज में नुकसानदायी : डायबिटीज के रोगियों के लिए अचार का सेवन करना नुकसानदायी साबित हो सकता है। अचार को प्रिजर्व करने के लिए चीनी मिलाई जाती है। बेहतर है कि डायबिटीज के मरीज आचार का सेवन बिल्कुल न कीजिए।
—आंत का अल्सर : हर रोज अचार का सेवन करने से आंत का अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर है कि अचार कम खाएं।
—सूजन : अचार में सोडियम का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जाता है, जिसकी वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।
—हाई ब्लडप्रेशर : इसका सेवन ज्यादा करने से ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। जो लोग हाई ब्लडप्रेशर से परेशान है उन्हें अचार नहीं खाना चाहिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2n3JQLc
No comments:
Post a Comment