Monday, October 7, 2019

खाना खाने के तुरंत बाद ना करें चाय का सेवन

जैसा की हम सभी जानते है की चाय की चुस्की दिनभर की सारी थकान को पूरी तरह दूर कर देती है और खाना खाने के बाद चाय पीना ज्यादतर लोगों की आदत में शामिल होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपकी ये आदत आपकी सेहत को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाती है।

कुछ लोगों का यह कहना हैं कि वो खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की भी आदत रखते हैं, खासतौर पर सर्दियो में तो हमेशा उन्हें खाने के बाद चाय चाहिये ही होती है। लेकिन यहाँ हम आपको यह बता दें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि चाय की पत्ती में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं और जब वो भोजन के प्रोटीन के साथ मिलते हैं तो प्रोटीन बहुत ही सख्त हो जाता है, जिस वजह से उसे पचाने में बहुत अधिक मुश्किल होती है। इसलिए चाय का सेवन खाना खाने के तुरंत बाद ना ही करें तो ही बहुत अच्छा है।

इसके अलावा चाय में कैफीन भी मौजूद होता है जो ब्‍लड प्रेशर को बहुत बढ़ाता है। साथ ही कैफीन की मात्रा शरीर में कोर्टिसोल यानी कि स्‍टेरॉयड हार्मोंस को बहुत अधिक बढ़ा देती है, जिससे शरीर को कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें दिल से संबंधित गंभीर समस्याएं, डायबिटीज और वजन को बढ़ना होती हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ojP8mP

No comments:

Post a Comment