
केसर वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे तो केसर का यूज अधिकांश मिठाईयों में किया जाता हैं। आपको बता दें केसर सिर्फ गुणों से ही भरपूर नहीं है। इसके दाम भी गहनों से कम नहीं। भारत में केसर की खेती कश्मीर में होती है। चलिए बताते है इसके फायदों के बारे मे मिलेगी सर्दी और बुखार से राहत : अगर आपके सर्दी और बुखार हो गया है तो आप एक गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी केसर और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
फायदेमंद केसर और दूध : केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कई तरह की शारीरिक परेशानियों खुद ही हल हो जाती है। ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। हर रोज रात को दूध और केसर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है।
होगी पेट की परेशानी खत्म : केसर पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच,पेट में गैस को दूर करने में मददगार होती है। हर रोज दूध के साथ केसर का सेवन करने से आराम मिलता है।
बढ़ेगी शारीरिक ऊर्जा : यह शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके सेवन से पुरुषों में मर्दानगी बढ़ती है। मर्दों को केसर,बादाम तथा शहद का सेवन करने से लाभ मिलता है।
होगी महिलाओं की समस्या दूर : ठंडे मौसम में केसर का हर रोज सेवन करने से औरतों की पीरियड्स से जुडी समस्याएं और गर्भाशय में सूजन जैसी समस्याएं दूर हो जाएगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30T4MCT
No comments:
Post a Comment