
गेंहू का आटा एक ऐसी चीज़ है जो घर घर में पाया जाता है| रोटियां बनाने के अलावा कैसे आप आटे को एक फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते है आइए हम आपको बताते है| इसके इस्तेमाल से न ही कोई साइड इफ़ेक्ट होता और आपके चेहरे पर निखार डबल हो जाएगा|
1 टैनिंग हटाने के लिए – टैनिंग मिटाने के लिए आप नीचे दी गई विधि से आटे का फेस पैक बना सकते है| इसके लिए आपको 1 कप पानी उबालकर उसमे 8-10 गुलाब के पत्ते और 3-4 संतरो के छिलके मिलाने होंगे| इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख दें| ठंडा होने पर इसमें 2 टेबल स्पून शहद, 2-3 बड़े चम्मच गेंहू का आटा और 3 बड़े चम्मच दूध मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने चेहरे पर २0- 25 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरे को धो लें|
2 ऑइली चेहरे के लिए – यह पैक तैयार करने के लिए 4 बड़े चम्मच आटे में 2 चम्मच गुलाब जल, 2 चम्मच कच्चा शहद और 3 बड़े चम्मच दूध को मिक्स कर लें| अब एक बर्तन में दूध गरम कर ले और इसमें गुलाब जल और शहद को मिला लें| इस मिश्रण को अब आटे में मिक्स कर लें| इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|
3 स्किन टैनिंग व वाइटनिंग – इस पैक को बनाने के लिए आप गेंहू के आटे में मलाई मिलाकर एक पेस्ट बना लें| इसे साफ़ चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें| इसक इस्तेमाल आप हफ्ते में 3-4 बार कर सकते है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LRsYBr
No comments:
Post a Comment