
स्वाद में मीठा और रंग में लाल सेब सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।सेब में नैचुरल ग्लूकोज़ होता है जो आपके शरीर को शीघ्र ऊर्जा देता है। यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसीलिए सुबह नाश्ते में सेब खाने की सलाह दी जाती है, जिससे दिनभर के लिए ऊर्जा मिल सकें।
सेब में पाए जाने वाला पैक्टिन शरीर में ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी पूरी करता है। यह इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है। इसलिए डायबिटीज़ के रोगी भी इस का सेवन कर सकते हैं।
खून में अगर हीमोग्लोबिन की कमी होने पर सेब काफी मददगार साबित होता है। सेब में आयरन काफी होता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो ये पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है। आयरन से हीमोग्लोबिन बनता है।
सेब में फाइबर होता है जो कि पाचन में मदद करता है। अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाए तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है। रोजाना एक सेब खाएं, इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा।
लीवर का एक बड़ा काम यह होता है कि वो शरीर की अंदरूनी सफाई रखता है। हमारे शरीर में जो टॉक्सिन होते हैं , लीवर उसे साफ करता है। इसके लिए सेब खाना अच्छा होता है क्योंकि इसे खाने से लीवर मजबूत होता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसमें मदद करते है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pVumdx
No comments:
Post a Comment