Wednesday, October 2, 2019

दाढ़ी से लगा सकते हैं इंसान की बीमारी का पता

आजकल के युवा फैशन के चलते तरह तरह की स्टाइल की दाढ़ी रखने लगे हैं. दाढ़ी आज का फैशन ट्रेंड बन चूका हैं। कई लोग दाढ़ी को बड़ी रखते हैं और कई इसको क्लीन रखते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं दाढ़ी से किसी बीमारी का पता लगाया जा सकता हैं? नहीं ना तो चलिए आज हम आपको दाढ़ी से इंसान की बीमारी का पता लगा सकते हैं.

 

*अगर दाढ़ी के बाल रूखे और कमजोर हैं तो उन्हें मॉइश्चराइज करने की जरूरत है। इसके लिए आप ट्रिम कर सकते हैं। नमी के लिए फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं।

*अगर चकतों और धब्बों के साथ बाल भी गायब हो रहे हैं तो इस बात को हल्के में ना लें। ऐसा एलोपेशिया नामक बीमारी से हो सकता हैं जल्दी ही अपने डॉक्टर से मिले।

*अगर दाढ़ी के बाल पतले हैं तो ऐसा न्यूट्रीशियन की कमी के कारण हो सकता है। इसका मतलब है कि आपको विटामिन की कमी है।

*वहीं अगर आपकी दाढ़ी घनी हैं तो आपके बॉडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ज्यादा है।

*डेंड्रफ सिर्फ सिर पर नहीं होता बल्कि दाढ़ी पर भी होता है। अगर दाढ़ी से स्किन की पपड़ी निकल रही है तो आपको दाढ़ी में भी डेंड्रफ हो सकता है।

*अगर दाढ़ी नहीं आती तो इसके पीछे की वजह हो सकती है, वंशानुगत कारण या फिर कोई बीमारी। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pbkU5E

No comments:

Post a Comment