Tuesday, October 1, 2019

गैजेट्स का उपयोग बच्चों के विकास में है सबसे बड़ी रूकावट

यह तो हम सब लोग मानते हैं कि आजकल हमारा जीवन इलेक्ट्रानिक गेजेट्स के बिना अधूरा हैं और इनके बिना हमारा कोई काम भी नहीं हो सकता हैं और इन ही तकनीकी प्रगति ने हमारे जीवन को तो बहुत ही सरल बना दिया हैं लेकिन हम इस पर बहुत ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं। तकनीक पर जरुरत से ज्यादा निर्भर होने के कारण अनेकों बिमारियां हमारे शरीर को बुरी तरह जकड़ लेती हैं और हमें पता भी नहीं चलता। आइये बताते हैं ऐसी ही कुछ खतरनाक बीमारियों के बारे में।

तकनीकी उपकर्णों का अत्याधिक उपयोग करने के कारण हमारे समाजिक, मानसिक, शारीरिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता हैं ये हमारे जीवन को दीमक की तरह बर्बाद करता रहता हैं और हमें सही समय पर इसकी भनक तक नही लगती।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से ब्रेन कैंसर होने का खतरा लगातार गहराता जाता हैं साथ ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से सडक़ हादसों का भी डर बना रहता है|

आंखो में परेशानी तो जैसे आज एक आम बीमारी हो गई हैं जो हर उम्र के लोगों में पाई जाने लगी हैं लैपटॉप और मोबाइल की स्कीन को लगातार बिना पलके झपकाएं देखने से आंखे में जलन, रंगों में अंतर ना कर पाना, निगाह कमजोर होना जैसी अनेकों गंभीर बीमारियां हमारा दामन थाम लेती है।

गैजेट्स का उपयोग बच्चों के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा हैं वहीं आज के युग में बच्चों ने अपना जीवन इन्ही गैजेट्सको समर्पित कर दिया हैं जितना हो सके बच्चों को इन से दूर ही रखने की कोशिश करें वर्ना इसका खामियाजां आपको भुगतना पड़ सकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2mrcN3K

No comments:

Post a Comment