
शहद का सेवन सेहत के लिये बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। शहद का नियमित सेवन करने से शरीर स्वस्थ औऱ सुडौल बनता है। शहद का इस्तेमाल अनेक तरह की रेसिपी में किया जाता है। आइये जानते है शहद से होने वाले फायदों के बारे में-
शहद कफ एवं अस्थमा को दूर करता है। वहीं अदरक के रस में शहद को मिलाकर सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है।
उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में शहद कारगर है।
रक्त को साफ करने के लिए भी शहद का सेवन करना चाहिए।
दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन शहद खाना अच्छा रहता है।
प्रतिदिन नियमित रूप से शहद का सेवन करने से सेहत बनती है और शरीर मोटा होता है। दिमागी कमजोरियां दूर होती है।
चेहरे को आकर्षक बनाने के लिये भी शहद काफी उपयोगी है। शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है।
शहद घाव को साफ करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/30JfThD
No comments:
Post a Comment