
वैसे तो तमाम लोग पका हुआ पपीता खाना बहुत अधिक पसंद करते है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कच्चा पपीता आपके पूरे शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक फल है। तो आइये जानते है कच्चे पपीते खाने के फ़ायदे।
कई तरह के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता है पपीता – कच्चे पपीते में विटामिन ए, सी और ई बहुतायत मात्रा में होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को पूरी तरह मजबूत बनाता है। कच्चा पपीता सर्दी और जुखाम के साथ इंफेक्शन से भी गंभीरता से लड़ता है। यह मूत्र संबंधी गंभीर समस्याओं में भी बहुत फायदा पहुंचा सकता है।
कब्ज ठीक करने – कच्चे पपीते में मौजूद पैपिन की बहुत ही भरपूर मात्रा प्राकृतिक रूप से कब्ज ठीक करने में अत्यधिक सहायक है। अगर आप इस गंभीर समस्या से पीडि़त हैं तो कच्चे पपीते को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।
अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में – कच्चे पपीते से शरीर पर उग रहे अनचाहे बालों को पूरी तरह दोबारा उगने से भी रोका जा सकता है। कच्चे पपीते में एक बहुत ही शक्तिशाली एंजाइम होता है, जिसे पैपिन के नाम से जाना जाता है।
पैपिन बालों के रोम को पूरी तरह कमजोर कर और उन्हें दोबारा से बढ़ने से रोककर आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MxPn70
No comments:
Post a Comment