Tuesday, October 1, 2019

इन नुस्खों की मदद से आप रह सकते है मानसून में भी तरोताज़ा

बारिश का मौसम भला किसे अच्छा नहीं लगता| बारिश की ठंडी ठंडी फुहारों, गरमा गरम, चाय पकोड़े, गरम गरम भुट्टा, ये सब हमारे मुंह में पानी ला देते है| बारिश का सीजन जहां हमे गर्मी से सुकून दिलाता है वहीं इस मौसम में हमारी त्वचा में कई तरह के बुरे प्रभाव भी पड़ सकते है| बारिश के मौसम में उमस, पसीना, चिपचिपाहट ये सब परेशानी का सबब बन सकते है|

उमस की वजह से बराबर पसीना आता है| उसे पोंछते हुए हमारे चेहरे का रंग काला हो जाता है| त्वचा में दाग धब्बे होने लगते है| लेकिन आप घबराएं नहीं हम आपके लिए लाएं है कुछ ऐसे नुस्खे जिनसे आप मानसून में भी रह सकती है एकदम तरोताज़ा|

1 खूब पानी पीएं – मानसून में त्वचा शुष्क हो जाती है| हम बारिश के मौसम में पानी का सेवन कम करते है जिससे हमारी त्वचा हाइड्रेट नहीं हो पाती इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए जितना हो सके पानी पीएं| पानी से आपका चेहरा स्वाभाविक रूप से चमक जाएगा|

2 दाग धब्बे ऐसे दूर करें – चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए आप थोड़ा सा आटा एक कटोरी में डालें| उसके बाद उसमे अंडे का सफ़ेद हिस्सा और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें| अब चेहरे के जिस तरफ कालापन या दाग धब्बे हो उस जगह इस पेस्ट को हल्के हाथो से लगाएं| कुछ देर बाद इस पेस्ट को धीरे से रगड़े, फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें| इस प्रयोग से आपको त्वचा के कालेपन और दाग धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा|

3 नीबू, दही, बादाम का स्क्रब – चेहरे के कालेपन और मैल को साफ़ करने के लिए आप नीबू, बादाम और दही के स्क्रब का इस्तेमाल करें| इस स्क्रब को बनाने के लिए आप पिसे हुए बादाम को दही में मिला लें और नीबू के छिलकों का पाउडर उसमे मिला लें| इस पेस्ट को आप चेहरे के प्रभावित हिस्से में लगाएं| थोड़ी देर इसे लगे रहने दें| जब यह पेस्ट सूख जाए तब पानी से अपने चेहरे को धो लें| इस प्रयोग से आपके चेहरे की गंदगी व कालापन दूर हो जाएगा| इस प्रयोग को हफ्ते में तीन बार करें|

चेहरे पर चमक लाने के नुस्खे – 

मानसून में अगर आप अपने चेहरे पर चमक लाना चाहते है तो एक चम्मच शहद को दो चम्मच आटे में मिलाएं और इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें और इसका पेस्ट बना लें| इस पेस्ट के चेहरे पर लगभग आधा घंटा रखें व इसे सूखने दें| जब पेस्ट सूख जाए तो इसे ठन्डे पानी से धो लें| यह चेहरे के लिए एक नेचुरल फेस मास्क की तरह है|

मानसून के सीजन में आपको त्वचा की बाहरी देखभाल के साथ अंदरूनी देखभाल भी करनी पड़ेगी| त्वचा को पोषण देने के लिए आपको हरी सब्जिया, फल व जूस का सेवन करना चाहिए|



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2o4TZIg

No comments:

Post a Comment