Sunday, October 27, 2019

ब्रोकली के सेवन से दूर होंगी ये गंभीर बीमारियां, जानिए कैसे करें सेवन

ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है इस बात से आप शायद ही पूरी तरह परिचित हों। इस हरी सब्जी के कई सारे ऐसे फायदे हैं जिनसे आप शायद ही वाकिफ हों। इसका सालद के रूप सेवन करने से लेकर सब्जी पकाकर खाने तक के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में।

कैंसर के खतरे को कम करे- कई रीसर्च में यह बात सामने आई है कि ब्रोकली का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। इसमें फिटाकेमिकल्‍स ज्यादा मात्रा में होता हैं जो कैंसर के खतरों को कम करता है। ब्रोकली शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से भी रोकती हैं। इसके अलावा ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है जो प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मददगार होता है। ब्रोकली में मौजूद तत्‍व शरीर को डिटॉक्‍सीफाई होने में मदद करते हैं।

दिल के लिए- ब्रोकोली में अच्छी मात्रा में फाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम होता जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल स्वस्थ रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को भी काबू में रखने के लिए ब्रोकली एक बढ़िया सब्जी है।

प्रेग्नेंसी के दौरान- प्रेग्नेंसी में ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ब्रोकली विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके सेवन से आयरन की कमी भी नहीं होती जिसकी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय खासा जरूरत होती है। साथ ही इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्या का खतरा भी कम होता है।

गठिया से बचाव- गठिया का इलाज करने में भी ब्रोकली फायदेमंद साबित हो सकती है। रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन मौजूद होता है जो हड्डियों में होने वाले गठिया रोग के खतरे को कम करता है।

इम्यूनिटी- ब्रोकली विटामिन सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं ब्रोकली शरीर को डीटॉक्सिफाई करने का काम भी करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PnbajS

No comments:

Post a Comment