
आंखें हमारे चेहरे का एक बेहद अहम् हिस्सा होती हैं। इनकी खूबसूरती आपके सौंदर्य में चार-चांद लगा देती हैं, वहीं आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती पर भी धब्बा लगा देते हैं। भले ही आप मेकअप की मदद से उसे कुछ देर के छिपा लें लेकिन उसे हमेशा के लिए हटाने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ आई मास्क के बारे में-
आंखों के नीचे नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर हल्की मसाज करें। रोजाना इसे अप्लाई करने से आपको जल्द ही परिणाम दिखने लगेंगे।
बादाम का तेल भी आपकी स्किन को हाइडेट करके आँखों के नीचे काले घेरे को कम करता है। आप चाहे तो बादाम के तेल को शहद के साथ मिक्स करके भी लगा सकती हैं।
गुलाब जल न सिर्फ आपको ठंडक पहुंचाता है, बल्कि इससे आंखों के नीचे के काले घेरे भी कम किए जा सकते हैं। बस आपको इसे रूई के फांहे पर लगाकर आँखों के नीचे लगाना है।
आप ग्रीन टी व ब्लैक टी बैग्स की मदद से भी अपने डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं। बस आप इन्हें दस मिनट के लिए फ्रिज में रखें । फिर इसे अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए रखें। यह आंखों की सूजन और डार्कनेस दोनों को कम करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XhVAId
No comments:
Post a Comment