Saturday, November 16, 2019

अब घर पर ही आसानी से तैयार होगा बॉडी स्क्रब

अपनी स्किन को निखारने के लिए आप पार्लर के चक्कर लगाती हैं या फिर महंगे-महंगे सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग करती हैं तो अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही आसानी से बाॅडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं, जो आपकी त्वचा की डेड स्किन को निकालकर उसे एक्सफोलिएट करेगा और आपकी स्किन खिलखिलाने लगेगी-

एक कप ब्राउन शुगर में आधा कप नारियल तेल, पांच-छह बूंदे एंसेशियल ऑइल  व एक कैप्सूल विटामिन ई का मिक्स करके बाॅडी स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह स्क्रब सेंसेटिव स्किन के लिए काफी लाभदायक है।

एक कप काॅफी, एक कप चीनी, आधा कप नारियल तेल और पांच-छह बूंदे एंसेशियल ऑइल मिलाकर एक बाॅडी स्क्रब तैयार करें। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ एजिंग के साइन्स को भी कम करता है।

एक कप चीनी, ऑलिव ऑइल , एक चैथाई कप पिसी हुई ग्रीन टी, एक बैग ग्रीन टी को मिलाकर भी स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन स्क्रब हो सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37ewA9o

No comments:

Post a Comment