Saturday, November 16, 2019

वायु प्रदूषण के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल, आप भी इससे बचने के लिए अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स

इन दिनों आबोहवा बेहद खराब है। खासतौर से, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर देखते हुए बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले तो दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी भी घोषित की जा चुकी है। वायु में प्रदूषण का बढ़ता स्तर यकीनन किसी के लिए भी चिंता का विषय है। इस स्थिति को एकदम से ठीक नहीं किया जा सकता और ना ही आप अपना काम छोड़कर घर पर बैठ सकते है। ऐसे में आप कुछ आसान उपायों के जरिए वायु प्रदूषण से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

जब भी आप घर पर हों तो अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें, ताकि बाहरी प्रदूषित हवा के असर को कम किया जा सके।

अगर आप चाहते हैं कि घर पर भी आपको शुद्ध हवा मिले तो आप घर पर एयर प्यूरीफायर लगवा लें। यह घर के भीतर की हवा की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करेगा।

वायु प्रदूषण आपके श्वसन के जरिए शरीर के भीतर जाकर आपको बीमार कर रहे हैं, वहीं इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके निकलें।

वहीं वायु प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए घर से बाहर निकलते हुए चेहरे को अच्छी गुणवत्ता के मास्क से ढकें। साथ ही नियमित समय अंतराल पर मास्क बदलते रहें।

यूं तो सैर करना या जॉगिंग हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन इन दिनों वायु प्रदूषण को देखते हुए ऐसा करने से बचें। हेल्दी रहने के लिए आप घर पर ही व्यायाम, रस्सी कूदना या योगा आदि कर सकते हैं।

घर में ऐसे पौधे लगाएं जो प्रदूषण कम करने में मददगार हों। जैसे एलोवेरा, लिली, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, अरीका पाम और इंग्लिश आइवी लगवाए जा सकते हैं।

हल्दी का दूध पीने से शरीर को मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qhqQLf

No comments:

Post a Comment