Saturday, November 16, 2019

हल्दी का दूध पीने से शरीर को मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

आमतौर पर लोग हल्दी का दूध चोट लगने पर पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि चोट लगने पर अगर हल्दी का दूध पिया जाए तो इससे शरीर के घाव जल्दी भर जाते हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इसके फायदे सिर्फ यही तक सीमित हैं तो आप गलत है। हल्दी का दूध अन्य भी कई तरीकों से लाभदायक है। तो चलिए आज हम आपको हल्दी का दूध पीने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं-

  • अगर आप हल्दी का दूध पीते हैं तो इससे टाइप-2 डायबिटीज ठीक हो जाती है।
  • यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है। अगर आपको चीजें भूलने की आदत है तो आप हल्दी का दूध पीएं। यह आपकी भूलने की बीमारी को दूर करेगी।
  • हल्दी का दूध हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक्स और दूध में मौजूद कैल्शियम दोनों मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • अगर आप अपने वजन को घटाने की फिराक में हल्दी के दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • यह महिलाओं के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। खासतौर से, अगर आप पीरियड के दर्द को कम करना चाहती हों या फिर डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी करनी हो तो हल्दी का दूध जरूर पीना चाहिए। आपको शायद पता न हो लेकिन हल्दी का दूध ब्रेस्ट मिल्का को बढ़ाने का काम भी करता है।
  • अगर आपको काम के तनाव के चलते रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती तो आपको हल्दी का दूध पीना चाहिए। हल्दी में मौजूद अमिनो एसिड अच्छी नींद में मदद करता है।

गैस और पेट दर्द के लिए लाभदायक है काला नमक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QjVgap

No comments:

Post a Comment