
यह तो हम सभी जानते हैं कि दालों में प्रोटीन होता है और वह सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। लेकिन आज हम खासतौर से चने की दाल के बारे में बात करते हैं। यह एक ऐसी दाल है, जिसे आप अन्य सब्जियों जैसे घीया आदि के साथ मिक्स करके भी बनाते हैं। स्वाद से भरपूर यह दाल आपके लिए सेहतमंद भी होती है। आईए जानते हैं चने की दाल से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
चने की दाल की मदद से आप अपने मधुमेह को कंटोल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें ग्लाइसमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने का काम करता है।
अगर आपको बार-बार क्रेविंग्स होती है तो आपको चने की दाल को अवश्य अपने आहार में शामिल करना चाहिए। दरअसल, चने की दाल में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसे खाने से आपको पूरा दिन पेट भरा होने का अहसास होगा। इस प्रकार आप अपने वजन पर भी नियंत्रण रख पाएंगे।
आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक सभी एनीमिक हैं। चने की दाल में आयरन और फास्फोरस पाया जाता है, जो आपके शरीर में नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NTXImq
No comments:
Post a Comment