Saturday, November 16, 2019

किडनी के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं आपकी ये आदतें

यह तो हम सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हैै। हमारे शरीर के सुचारू रूप से चलने के लिए इसका सही होना बेहद आवश्यक है।

लेकिन अमूमन लोग अपनी गलत आदतों के चलते अपनी ही किडनी को काफी नुकसान पंहुचा देते हैं। चलिए जानते हैं, ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, जो आपकी किडनी के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं-

अगर आप खाने में अतिरिक्त नमक का सेवन करते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़िए क्योंकि नमक में मौजूद सोडियम जब अतिरिक्त मात्रा में आपके शरीर में जाता है तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और अंततः आपकी किडनी प्रभावित होती है।

किडनी के सुचारू रूप से काम करने के लिए आपको पानी का सेवन भी अत्यधिक मात्रा में करना चाहिए। दरअसल, पानी के कारण आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपकी किडनी फेल होने का खतरा नहीं होता।

अगर आप बहुत अधिक मीठे के शौकीन हैं तो भी आपको अपनी इस आदत को आज ही बदल देना चाहिए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XjSfbr

No comments:

Post a Comment