Wednesday, November 27, 2019

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है भिंडी

भिंडी को लोग अक्सर कई तरह से पकाकर खाते हैं। खाने में यह जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिहाज से भी यह उतनी ही लाभदायक होती है।

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन भिंडी का सेवन आपके स्वास्थ्य व सौंदर्य दोनों के लिए ही उत्तम होता है। तो चलिए जानते हैं भिंडी से होने वाले फायदों के बारे में-

भिंडी में आयरन और फोलेट काफी अच्छी मात्रा में होता है जो हीमोग्लोबिन का उत्पादन बढ़ाता है।

वहीं यह स्किन पिगमेंटेशन को रोककर और सूरज की किरणों के कारण होने वाली क्षति को भी काफी हद तक ठीक करती है। जिसके कारण आपकी त्वचा खिली-खिली और जवां नजर आती है।

भिंडी के सेवन से पूरे शरीर में रक्त संचरण बढ़ता है। जिसके कारण आपके बालों से लेकर त्वचा तक में काफी सकारात्मक परिवर्तन आता है। भिंडी का सेवन आपको सौंदर्य संबंधी सभी समस्याओं से निजात दिलाता है



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33n8UfC

No comments:

Post a Comment