Wednesday, November 27, 2019

खाने के अलावा और काम आता है लहसुन

लहसुन का प्रयोग अमूमन महिलाएं अपनी किचन में करती हैं। यह भोजन के स्वाद को तो बढाता है ही, साथ ही सर्दी के मौसम में इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी माना गया है।

लेकिन आज हम आपको इसके लाभों से वाकिफ नहीं करवा रहे, बल्कि आपको कुछ ऐसा बता रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगें। अगर आप सोचते हैं कि लहसुन का प्रयोग आप सिर्फ खाने के रूप में ही कर सकते हैं, तो आप गलत हैं।

इसका प्रयोग और भी कई और बेहतरीन तरीकों से किया जा सकता है। आईए जानें इसके बारे में-

अगर आप रात को ठीक तरह से नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो रात को सोने से पहले लहसुन को तकिये के नीचे रखें। आपको काफी लाभ होगा।

वैसे छोटे बच्चों के तकिए के नीचे प्याज या लहसुन की पोटली रखने से उन्हें ठंड नहीं लगतीं।

वहीं कुछ लोग मानते हैं कि यदि लहसुन को तकिये के नीचे रखा जाए तो इससे भाग्य में वृद्धि होती है।

इन सबके अतिरिक्त लहसुन नकारात्मक ऊर्जा से बचाने का काम भी करता है, जिससे आपके मन में उत्पन्न अशांति कम होती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/35EHfbH

No comments:

Post a Comment