
मां बनना हर लड़की का सपना होता है। जब महिला गर्भवती होती है तब उसे अपने शरीर का और भी ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि उसके साथ उसके बच्चे की भी जिंदगी जुड़ी हुई रहती है।
इसके लिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला को किन- किन सावधानियों को रखना चाहिए, क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह सभी बातें इस लेख को पढ़कर आप जान सकते हैं।
प्रेगनेंसी में बरती जाने वाली सावधानियां
सबसे पहले अपने भोजन पर ध्यान दें। आपको एक संतुलित आहार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ताकि आपका और आपके बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहे।
यदि आप धूम्रपान और शराब का सेवन करती है, तो इसे तुरंत बंद कर दें क्योंकि यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है।
बहुत ज्यादा देर तक फ्रिज में रखा हुआ भोजन आपको नहीं लेना चाहिए और ना ही ज्यादा बासी भोजन। आपको ताजा भोजन लेना चाहिए।
अपने भोजन में फल हरी पत्ते वाली सब्जियां और जूस शामिल करें। रोज रात में एक गिलास दूध जरूर पिए।
आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर फल एवं सब्जियां खाएं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O76rAq
No comments:
Post a Comment