Thursday, November 14, 2019

सिरदर्द दूर करने के आसान कारगर उपाय

अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग सुबह सोकर उठते हैं तो उनके सिर में हल्का दर्द और एक अजीब सा भारीपन होता है। ऐसे में लोग अपनी परेशानी को दूर करने के लिए दवाई का सहारा लेते हैं। लेकिन वास्तव में आपको ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आप चाहें तो बेहद आसानी से अपने सिर के भारीपन को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सिरदर्द को दूर करने के कुछ आसान उपायों के बारे में-

अगर आपको अक्सर सिर में भारीपन की शिकायत रहती है तो आप रात में बादाम भिगोएं और सुबह इनका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

इसके अतिरिक्त आप अदरक की मदद से भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप अदरक के टुकडों को क्रश करके बाउल में रखें। इसे दस मिनट माथे व कनपटी पर लगाएं ताकि इसकी महक नाक के जरिए आपके शरीर के भीतर चली जाए। अब आप ठंडे पानी से उसे साफ कर लें।

सिर में भारीपन को दूर करने के लिए आप हमेशा ताजा अदरक पेस्ट का ही इस्तेमाल करें।

वहीं लौंग का पाउडर बनाकर उसमें नमक मिलाएं और दूध के साथ उसका सेवन करें। आपका सिरदर्द चुटकी में छूमंतर हो जाएगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NNakeI

No comments:

Post a Comment