
कई लोगों की आदत होती हैं की वे या तो खाना खाने के बाद चाय पीते हैं या फिर खाना खाते खाते चाय पीते हैं. लेकिन ऐसा करना से शरीर को बहुत सारे नुकसान होते हैं जिसके बारे में शायद आप अनजान हैं.
चाय पीने से भोजन को पूरी तरह से पोषण नहीं मिलता हैं। चाय और रोटी के नाश्ते से आपको न तो आवश्यक प्रोटीन मिलता हैं और न ही कार्बोहाइड्रेट की पर्याप्त मात्रा मिल पाती है। कैल्शियम और आयरन की भी कमी रहती है।
कैफिन का सुबह-सुबह सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फिर चाय और रोटी के संयोजन के कारण, शरीर पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम सोख नहीं पाता।
तो सुबह-सुबह, कम से कम चाय और रोटी का नाश्ता न करें और यदि समय कम हो तो सब्जी के साथ रोटी, दूध, पनीर, दलिया, उपमा आदि ले सकते हैं लेकिन चाय और रोटी आप नहीं खाएं क्योंकि ये आपके सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CDXSYC
No comments:
Post a Comment