
नीम की पत्तियां बहुत सी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होती है| ये शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है| स्किन और बालो को शाइनी बनाने में भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है| एंटीवायरल, एलर्जेसिक और फंगसरोधी तत्वों से भरपूर नीम एक दवाई के रूप में काम करती है| नीम एक जड़ी बूटी की तरह भी काम करती है| आइये जाने इसके फायदे-
जलने पर फायदेमंद: नीम की पत्तियों या उसके तेल का इस्तेमाल जली हुई जगह लगाने पर बहुत लाभदाई होता है| नीम में अधिक मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो घाव को भरने में फायदेमंद होते है| इसके उपयोग से जलन से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है|
कान दर्द में असरदार: नीम का तेल कान दर्द की समस्या से राहत दिलाने में काफी लाभदाई होता है| कुछ लोगो को कान से वैक्स बहने की समस्या होती है, उन लोगों को नीम के तेल का प्रयोग करना चाहिए| ऐसा करने से यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी|
दांत दर्द से दिलाए आराम: अगर आप दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे है नीम की दातुन करना बहुत फायदेमंद होगा| दांतो के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए बहुत बार भिन्न तरह के महंगे टूथपेस्ट प्रयोग में ले लेते हैं जो असरदार साबित नहीं होता| ऐसे में नीम के दातुन का इस्तेमाल किया जाए तो बहुत लाभकारी होता है | इसके अलावा नीम की दातुन पायरिया की बीमारी को भी दूर करने में फायदेमंद होती है|
बालों के लिए है लाभकारी: नीम के तेल को बालो में लगाने से बाल घने व शाइनी होने लगते है| यह बालो में एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है| इसको लगाने के लिए आपको नीम की पत्तियों को पानी में उबालना होगा| फिर उस पानी से अपने बालो को धोना होगा| ऐसा करने से आपके बालो की रूसी और फंगस की समस्याएं से छुटकारा मिल जाएगा|
फोड़े की समस्या को करें दूर: रक्त साफ न होने की वजह से अकसर शरीर में फोड़े होने लगते है| इससे बचने के लिए आपको नीम की पत्ती को पीसकर फोड़े वाली जगह पर लगाना होगा| ऐसा करने से आपके फोड़े फुंसी झट से गायब हो जाएंगे|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/33OeAAy
No comments:
Post a Comment