Saturday, November 9, 2019

फास्फोरस से भरपूर यह फल हड्डियों के लिए होता है बहुत लाभदायक

फल खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अंगूर, आम, केला जैसे फलों की अपनी-अपनी स्वास्थ्य संबंधी विशेषता है| ऐसा ही एक फल है रामबुतान जो दिखने में लीची की तरह नज़र आता है| यह फल शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में कारगर होता है| विटामिन सी, प्रोटीन की मात्रा इस फल में अधिक पाई जाती है साथ ही यह फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है|

यह फल शरीर के फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है। इसको खाने से शरीर की कई गंभीर बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। कॉपर और आयरन से भरपूर यह फल रक्त वाहिकाओं और रक्त कोशिकाओं को हैल्दी रखता है|

डायबिटीज में लाभदायक 

इस फल को छिलके सहित खाने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है|  रामबुतान फल के छिलके में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित रखते हैं।

हृदय रोग में सहायक 

फाइबर की मात्रा रामबुतान में अधिक होती है जिससे कोरोनरी हार्ट की बीमारी के खतरे को दूर किया जा सकता है। इसको खाने से हाई ब्‍लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल सही रहता है। यह फल उच्च रक्तचाप को कम करने व कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत 

फास्फोरस से भरपूर रामबुतान फल हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह हड्डियों को बनने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी  हड्डियों को मजबूत रखता है।

डाइजेशन सही रखे 

इसमें पाया जाने वाला फाइबर डाइजेशन को सुचारु रखता है जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह फल आंतों में मौजूद बैकटीरिया को खत्म करने में मदद करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2K2uJKP

No comments:

Post a Comment