Wednesday, November 20, 2019

उम्मीदों रखने से रिश्तों में आती है दरार

जब भी व्यक्ति किसी रिश्ते में बंधता है तो उसकी उस रिश्ते व अपने पार्टनर से कुछ उम्मीदें होती हैं। हालांकि रिश्ते में उम्मीद करना गलत नहीं है लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा उम्मीद करना आपके रिश्ते को खराब भी कर सकता है।

तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ उम्मीदों के बारे में, जो आपका रिश्ता तोड़ सकती हैं-

महिलाओं की यह आदत होती है कि वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर बिना बोले ही उनके मन के हर भाव को समझ लें। जबकि ऐसा करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। हालांकि आपके साथ रहकर वह आपकी कुछ बातों को तो समझ लेता है लेकिन बिना बोले ही आपका दिमाग पढ़ने की उम्मीद रखना गलत है।

हर व्यक्ति के मन में अपने पार्टनर को लेकर एक छवि होती है और वह अपने वास्तविक पार्टनर को उसमें फिट बिठाने का प्रयास करते हैं।

लेकिन याद रखें कि परफेक्शन जैसी कोई चीज नहीं होती। हर व्यक्ति की अपनी खूबियां व कमियां होती है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर को उसकी खूबियों के साथ-साथ उसकी कमियों को भी अपनाना होगा।

हालांकि प्रेम का रिश्ता आपको खुशी प्रदान करता है लेकिन अपने पार्टनर से यह उम्मीद करना कि वह आपको हर समय खुश रखेगा, आपको दुख के अतिरिक्त और कुछ नहीं देगा। आपकी यह उम्मीद सिर्फ और सिर्फ आपके रिश्ते में लड़़ाई ही बढ़ाएगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Xr9yHM

No comments:

Post a Comment