
पुराने समय में कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब। लेकिन वर्तमान समय में, यह जुमला पूरी तरह लागू नहीं होता। आजकल बच्चों ने जिस प्रकार का लाइफस्टाइल अपना रखा है, उसे देखते हुए उनके लिए खेलना बहुत जरूरी हो गया है। तो आईए जानते हैं बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी की महत्ता के बारे में-
जब बच्चे दूसरे बच्चों के साथ खेलते हैं तो उनके सोशल स्किल्स भी डेवलप होते हैं। उन्हें चीजों को शेयर करना, टीम में काम करना व हार को भी अपनाना आ जाता है।
बच्चे के शारीरिक विकास के लिए भी उनका खेलना बहुत आवश्यक है। वर्तमान समय में, बड़ी संख्या में बच्चे मोटापे से ग्रसित हैं। ऐसे में फिजिकल गेम्स उन्हें हेल्दी बनाते हैं।
फिजिकली रूप से एक्टिव होने पर उनके अंदर हैप्पी हार्मोन्स ज्यादा बनते हैं, जिसके कारण बच्चा खुश रहता है। इस प्रकार यह बच्चे के मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है।
फिजिकल एक्टिविटी बच्चों की अतिरिक्त एनर्जी को भी बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे बच्चे काफी रिलैक्स महसूस करते हैं और उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NSoLys
No comments:
Post a Comment