Saturday, November 16, 2019

कभी-कभी चुप्पी भी आपके रिश्ते को करती है एक मजबूती प्रदान

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके रिश्ते में कोई तनाव या मनमुटाव है, तो आप इसे आपसी बातचीत के जरिए आसानी से सुलझा सकते हैं। हर फार्मूला हर जगह काम नहीं आता। कभी-कभी चुप्पी भी आपके रिश्ते को एक मजबूती प्रदान करती है।

अंग्रेजी में कहा भी गया है कि ‘साइलेंस स्पीेक्स लाउडर देन वर्डस’ अर्थात कभी-कभी आपकी खामोशी भी आपके शब्दों की तुलना में बहुत जोर से बोलती है। शायद आपको पता न हो लेकिन मौन के जरिए भी आप अपने मन की बात को आसानी से अपने पार्टनर को समझा सकते हैं, बस आपका एटीट्यूड सही होना चाहिए।

जब आप चुप होते हैं तो आपका दिमाग काम करता है। इससे आपको आत्ममंथन करने का मौका मिलता है कि आप अपने रिश्ते में किस मोड़ पर गलती कर रहे हैं। जब आपको गलती का पता चल जाएगा तो उसे सुधारना आपके लिए आसान होगा।

ऐसा नहीं है कि अगर आप बोल नहीं रहे तो आप दोनों के बीच बातचीत नहीं होती। नाॅन-वर्बल कम्युनिकेशन भी आपके रिश्ते में एक अहम् भूमिका निभाता है।
जब आप साइलेंस अपना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका रवैया नकारात्मक न हो। अमूूमन लोग अपने पार्टनर को सताने के लिए भी चुप्पी साधते हैं। यह तरीका आपके रिश्ते को खराब करता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37b5wrq

No comments:

Post a Comment