Wednesday, November 27, 2019

सर्दियों में बिना धोए बालों को करें साफ़

बालों की सही देख-रेख के लिए उन्हें वाॅश करना बेहद आवश्यक होता है लेकिन अब जब ठंडी हवाएं चल रही हैं तो आपका बालों को गीला करने का मन ही नहीं करता। ऐसे में परेशानी यह है कि आप बिना धोए अपने बालों को साफ किस तरह रख सकते हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अगर आपके बालों में कहीं चिपचिपापन है या फिर वे गंदे दिखाई दे रहे हैं और आप समय के अभाव में या फिर ठंड के कारण उन्हें वाॅश नहीं करना चाहतीं तो इसके लिए डाई शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहेगा।

डाई शैंपू आपके बालों की सारी गंदगी को बाहर कर देते हैं और इसकी सबसे बडी खासियत यह है कि इस तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते समय आपको पानी के इस्तेमाल की आवश्यकता ही नहीं पडती।

इस शैंपू को आप स्प्रे के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन स्प्रे करते वक्त यह बात याद रहे कि यह आप अपने बालों से 6 इंच दूर होना चाहिए। स्प्र करने के बाद आप बालों को करीबन आधा घंटे के लिए यूं ही छोड दें।

फिर सिर के जिस हिस्से में आपने शैंपू लगाया है वहां पर अपने उंगलियों की सहायता से हल्के हाथों से मसाज करे। ऐसा करने से बालो से शैंपू निकल जाएगा और आपके बाल बिल्कुल चमकदार तथा अच्छे हो जाएंगे।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33phjiP

No comments:

Post a Comment